ऐ मनुष्य,
ख़ुश हो सकते थे तुम बहुत अभी,
क्योंकि आगे है एक उज्ज्वल भविष्य।
लेकिन फिर भी मुझे कोसते हो तुम,
कहते हो, क्यों बनाया मैंने तुम्हारा आज इतना गुमसुम?
इस आज से भागने के लिए मंदिर की दौड़ लगाते हो,
कभी ख़ुद से भी पूछा है, क्यों इतना घबराते हो?
अपने ही कर्मों का बोझ मेरे सर पर क्यों चढ़ाते हो?
एक बार भरोसा कर लेते,
तो आज ख़्वाबों की शय्या पे सोते।
लेकिन अभी भी समय है, याद रखो,
जन्मों-जन्मों का सारथी हूँ, तुम्हारे भीतर की आत्मा हूँ।
एक बार द्रौपदी की तरह बुला लेना,
आऊँगा निहत्था, बिना कोई सेना।
पर दूँगा ज्ञान गीता का,
ताकि अपने पैरों पर खड़े होकर
सीख सको डगमगाकर भी चलना।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X