इस जीवन की डोर में, कष्टों को भी सहना है,
इस जीवन की डोर में, सुख को भी पाना है।
इस जीवन की डोर में, बचपन को भी जीना है,
इस जीवन की डोर में, शिक्षा को भी पाना है।
इस जीवन की डोर में, माता-पिता का मान रहे,
गुरु के चरणों में सदा, श्रद्धा और सम्मान रहे।
इस जीवन की डोर में, संघर्ष सभी का जारी है,
हर कठिनाई के बाद यहाँ, जीत हमारी बारी है।
इस जीवन की डोर में, ऊँचे शिखर तक जाना है,
मेहनत के बल पर हमको, अपना लक्ष्य पाना है।
- रूद्र प्रताप
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X