आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सद्भावना ही धर्म

                
                                                         
                            ना मंदिर, ना मस्जिद न ही गिरजाघर की बात करो। ना ही किसी धर्म पर नाज करो।
                                                                 
                            
सभी धर्मों का है उपदेश । शांति, दया और सद्भावना का है संदेश ।
मानवता को ही सच्चा धर्म बनाओ। प्रेम, सद्भाव से अलौकिक धाम सजाओ।
दिलो को जोड़ो नफरत को तोड़ो।
दिल में दया,मन में विश्वास ।आपस में रखो प्रेम उल्लास।
घृणा की आग न दिल में रखो,शांति का पैगाम सुनाओ।
जिससे दिल में प्रेम भरे,उसी को जीवन संग बनाओ।
भाई चारे की धार बहाओ, दुखियों में मुस्कान बढ़ाओ।
रंग, भाषा, जाति न मानो,हर मानव में ईश्वर पहचानो।
नफरत का बादल दूर हटाओ, प्रेम की धारा सहर्ष बहाओं।
जहां दया,करुणा हो संग,वही खिलता है ये जीवन रंग।
जब हाथ मदद को बढ़ते है,तब ईश्वर की छाया पड़ती है।
जब एकता हो जीवन का गान, तभी सद्भावना का होगा सच्चा सम्मान।
देवेंद्र संग सब संकल्प करें, मातृभूमि को नमन करें।
राम ,कृष्ण, बुद्ध, महावीर और गुरुनानक की पावन मातृभूमि से,सद्भावना, संप्रुभता और मर्यादा का फिर से वरण करें।

-डी. एम. पाण्डेय
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
10 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर