आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्रेम का सन्देश

                
                                                         
                            आपस में प्रेम करो भारतवासियों,
                                                                 
                            
एकता की मिशाल बनो भारतवासियों।
हिन्दू,मुस्लिम,सिक्ख और ईसाई,
आपस में है सब भाई -भाई।
धर्म अलग हो रूप अलग हो,
दिल से बनो सब एक समान।
नफरत नहीं सिखाता भारत,
प्रेम का सन्देश सिखाता भारत।
संदेश रहा है राम कृष्ण का,
मर्यादा और धर्म के पालन का।
संदेश रहा है बुद्ध महावीर का,
सत्य अहिंसा के पालन का।
संदेश रहा है गुरु गोविन्द का,
देश धर्म की रक्षा का।
संदेश रहा है सूफी संतों का,
एकता के पालन का।
संदेश रहा है ऋषि मुनियों का,
वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना का।
जाति–धर्म की दीवारें तोड़ो,
हर मन में मानवता जोड़ो।
भाईचारे की दीप जलाओ,
हर घर रोशन कर जाओ।
नफरत की आँधी जब थम जाएगी,
प्रेम का तब अभियान चलेगा।
तब भारत और महान बनेगा
किसान, श्रमिक, सैनिक और नारी,
सभी सम्मान के है अधिकारी ।
एकता और सद्भाव है भारत की शक्ति,
भारत होगा भविष्य की महाशक्ति।
देवेंद्र संग सब संकल्प करें,
न बैर रखें, न द्वेष करें।
स्वदेशी का सब वरण करें,
भारतीय संस्कृति का संरक्षण करें।
आपस में प्रेम करो भारत वासियों।
-देवेंद्र मणि पाण्डेय
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
10 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर