आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

पतंग की उड़ान

                
                                                         
                            नीले गगन में उड़ती है पतंग, सपनों को देती है नया रंग।
                                                                 
                            
डोर संग हाथों में है विश्वास, शिखर छूने का है अद्भुत एहसास।
हवा के संग करती है संघर्ष, कभी झुकती ,कभी ऊंची उड़ती है सहर्ष।
जीवन सिखाती है हर एक डोर, संयम से ही मिलता है ठौर।
जब कटती है फिर भी मुस्कुराए, नई राहों की खोज सिखाए।
पतंग कहे मत डरो हार से, उड़ान जन्म लेती है विचार से।
कटकर भी जो हार न माने, मिट्टी में फिर जीवन पहचाने।
जीवन भी पतंग सा प्यारा, संघर्ष से ही निखरे जीवन सारा।
- एम पाण्डेय
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर