आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मकर संक्रांति की पतंग

                
                                                         
                            मकर संक्रांति आई है,
                                                                 
                            
खुशियों की सौगात लाई है।
तिल, गुड़ की मीठी खुशबू, आंगन में मुस्कान लाई है।
रंग बिरंगी पतंगों ने, नीला गगन सजाया है।
कभी हवा रूठ जाती है, कभी तेज हो जाती है।
सब कुछ सह कर भी,नभ में उड़ती जाती है।
अवरोधों को पार करके , नील गगन में इतराती है।
कागज के उन नाजुक पंखों में, छुपा है साहस का संदेश।
संघर्ष में जो डोर संभाले, वही ऊंचाइयों को पा जाए।
पतंग कहे मानव जीवन से, डर मत ऊंचा उड़ने से तुम।
डोर थामे रहो धैर्य की, गिरकर भी संभलोगे तुम।
कट भी जाए डोर कभी, उड़ान रुकती नहीं सदा ।
नई डोर नया विश्वास लिए, फिर छू लेती है गगन सदा।
देवेंद्र संग थामो डोर विश्वास की, नई राहों के खोज अभियान की।
पतंग कहे मत डरो हार से, उड़ान जन्म लेती है दृढ़ विश्वास से।
-देवेंद्र मणि पाण्डेय
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर