आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हिंदी और विश्व

                
                                                         
                            देखो ध्यान से दुनिया को,
                                                                 
                            
हिन्दी कैसे भा रही है,
हर देश, हर महाद्वीप में,
मशाल अपनी जला रही है।

मॉरीशस में वो गीत बनी,
फिजी में संगीत बनी,
सूरीनाम में रीत बनी।
रूसी अब हिंदी अपनाते,
अमेरिका में हिन्दी गाते,
जर्मनी में गीता पढ़ते।

सिलिकॉन वैली में हिन्दी है,
गूगल के कोड में हिन्दी है,
नासा के शोध में हिन्दी है।

तुलसी, सूर, कबीर,रहीम,
हिन्दी में ही ज्ञान दिए,
हिन्दी , गीता का ज्ञान कराए,
योग और ज्ञान का दीप जलाए।

विश्व ने देख लिया है,
अंग्रेजी में अहंकार है,
हिन्दी में संस्कार है,
अंग्रेजी में बाजार है,
हिन्दी में परिवार है।
हिन्दी "सर्वे भवन्तु सुखिनः" है,
हिंदी"वसुधैव कुटुम्बकम् "है।

विश्व जब भटक रहा है,
भौतिकता में जल रहा है,
शांति चाहिए तो भारत आओ,
हिन्दुस्तान की हिंदी अपनाओ।
विश्व को युद्ध ,नहीं बुद्ध चाहिए,
बम नहीं ,प्रेम चाहिए,
प्रेम की भाषा , हिन्दी है, हिन्दी है।
-देवेंद्र मणि पाण्डेय
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर