आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जिन्होंने गिरने पर थामा, गिना नहीं।

                
                                                         
                            शुक्रिया उन आँखों का
                                                                 
                            
जिन्होंने मुझे देखा, परखा नहीं,
शुक्रिया उन हाथों का
जिन्होंने गिरने पर थामा, गिना नहीं।

शुक्रिया उस दर्द का
जिसने मुझे तोड़ा,
और तोड़ कर ही तो
मुझे खुद से जोड़ा।

शुक्रिया उन लोगों का
जो छोड़ कर चले गए,
वो रहे होते तो
शायद मैं खुद को कभी न मिलता।

शुक्रिया इस जिंदगी का,
जो हर रोज़ गिराती भी है,
और हर रोज़ उठाती भी है,
शुक्रिया उस परमात्मा का
जो बिना कहे सब सुनता है।

आज किसी से शिकायत नहीं,
बस शुक्रिया है,
साँसों का, धड़कनों का,
और तुम्हारा,
जो इस पल को पढ़ रहे हो।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर