ये एहसास ही नहीं था, इस कदर चाहते हो।
मेरे दर्द में तड़पकर, हर वक्त कराहते हो
ये एहसास,,,,
था यकीन मुझे तेरे, दिल में मेरी जगह है,
मेरे लिए ही खुद को, हर रात सजाते हो।
ये एहसास,,,,,
है चेहरे पर मुस्कुराहट, कि मैं भी मुस्कुरा दूं,
मेरी खुशी की खातिर, हर अश्क छुपाते हो।
ये एहसास,,,,
खुद गम से परेशां पर, मेरे लिए दुआयें,
जख्मों पे जैसे मरहम, तुम अपने लगाते हो।
ये एहसास,,,,
मेरी खुशी से खुश तुम, मेरे गम से गमजदा हो,
मेरे गुनाह का खुद पर, इल्जाम लगाते हो।
ये एहसास,,
चाहत की ये रवायत, जनमों से आ रही है,
कभी तुम मेरे बने हो,कभी मुझको बनाते हो।
ये एहसास,,,,
इबादत से लाख ज्यादा, मुक्द्दस है तेरी उल्फत,
सदके मैं इस वफा के, जो मिटमिट के निभाते हो।
ये एहसास,,,
-देवेन्द्र सिंह चौहान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X