आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कुछ सारंगी की रंगी धुन

                
                                                         
                            कुछ सारंगी की रंगी धुन
                                                                 
                            
कुछ संतूर का गुंजन
धड़कती ताल मृदंग की
उसमें बाँसुरी का संग

कभी पैरों की थप थप की
कभी अंगुली से इशारे कर
एक अद्भुत मूर्ति श्रद्धा की
जो चले तबले के इशारे पर
ये लिबाज़ की उठती लहर
और उसका रंग जो गहरा है
ये लहँगे का घेरा नहीं
मानो समय का फेरा है

काेनों में सुनेहरी ज़री
सजाती चुनरी का चेहरा है
सुरीली तान का बाना
एक कोमल भाव ठहरा है

इन आँखों का ये तीखापन
इन अधरों की बनावट ये
सुंदर संगीत में सन कर
कहती कथा बन नायक ये

ये घुंगुरुओं की छम छम है
या बादल का गरजना है
ये बिंदिया की झिल मिल है
या फिर चंदा का चमकना है
ये रोशनी भानु की
जिन पर काजल का पहरा है
फैली है हर जगह देखो
सुनो यही सबका कहना है।

- दीपिका दलाकोटी

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर