आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

केसरिया लहराता है

                
                                                         
                            खून से सींची धरती पर
                                                                 
                            
अपना आधार बनाता है
बहती हवा में भारत वर्ष की
गौरव गाथा गाता है
आसमान के सीने पे बेधड़क
सूरज सी चमक दिखाता है
त्याग, बलिदान का प्रतीक
बनके केसरिया लहराता है

केसरिया ने हर रण देखा है
मोक्ष का अंतिम क्षण देखा है
धर्म का जै जैकार सुना है
दुश्मन की ललकार सुना है
शिव तांडव और कृष्ण रास दिखा है
अपने हाथों इतिहास लिखा है
वीरों के अर्पित रक्त से माथे
तिलक लगाता है
त्याग, बलिदान का प्रतीक
बनके केसरिया लहराता है

याद है राणा प्रताप केसरी
अशोक पश्चयताप केसरी
याद है चन्द्रगुप्त मौर्य केसरी
केसरी पद्मावती रानी थी
केसरी गोरा की कुर्बानी थी
याद है हर तलवार केसरी
नीले गगन पे धार केसरी
लक्ष्मीबाई और शिवाजी की
कुर्बानी याद दिलाता है
त्याग, बलिदान का प्रतीक
बनके केसरिया लहराता है

जिसने डर को जीत लिया
केसरिया वो निडर मन भी है
समर्पित हुआ जो हँसते हँसते
केसरिया उसका तन भी है
जो भी इस केसरिया के
रंग में रंग जाता है
शीश तली पे धर करके
रण मे उतर जाता है
त्याग, बलिदान का प्रतीक
बनके केसरिया लहराता है

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर