आज निर्भया को इन्साफ़ मिल गया
रूह को उसकी जवाब मिल गया
आज निर्भया को इन्साफ मिल गया
कर्मो का फल जो भुगतना था
हर अपराधी फांसी पर झूल गया
उस माँ को 7 सालों की
उडी नींद का हिसाब मिल गया
आज निर्भया को इन्साफ मिल गया
दिल ख़ुशी से झूम उठा
में भगवान् को चुम उठा
जो टल रहा था सालों से
आज उस सवाल का जवाब मिल गया
आज निर्भया को इन्साफ मिल गया
दुआ करता हूं ऐसा फिर न हो कभी
किसी माँ की कोख न उजड़े कभी
कानून ऐसा सख्त हो
कि कोई ऐसा करने से भी डरे कही
रूह भी काँप जाए उसकी
जो पाप ऐसा करे कोई
उस पुण्य आत्मा को नमन करता हु
जिसने सबसे लड़के इन्साफ दिलाया
उस माँ का दिल जैसे फिर से धड़क गया
आज निर्भया को इन्साफ मिल गया
-- चित्रांशु भटनागर
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X