उसने कहा
मुझे करने दो यकीन
इस बात पर
कि मनुष्य का कोई पुनर्जन्म नहीं होता
वह एक बार जन्मता है
एक बार ही कर सकता है प्रेम
मैं मान लेना चाहता हूं कि
तुम मेरे साथ बस इस जीवन तक ही हो
तुम्हें चाहने के लिए
मेरे पास बचा है बस
इस जीवन का बचा हुआ शेष जीवन
अगर मैंने मान लिया की
हम फ़िर जन्मेंगे
फ़िर मिलेंगे
सात जन्मों तक रहेंगे साथ
ऐसे में मैं हो जाऊंगा बेफिक्र
मुझे नहीं सताएगा तुम्हें खोने का डर
तब शायद नहीं कर सकूँगा
मैं तुम्हें इतना प्रेम
जितना की अब करता हूं...!
-चित्रा पंवार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X