जब रात अमावस की गहराई लेकर आती है,
हर चौखट एक नई रोशनी से सज जाती है।
मिट्टी के दीयों में सिर्फ तेल नहीं जलता,
किसी के घर में उम्मीद का सूरज निकलता है।
कहीं रंगोली में सपनों के रंग बिखरते हैं,
कहीं बच्चों के चेहरे सितारों-से निखरते हैं।
मगर उन गलियों में भी एक बार जाना,
जहाँ रोशनी से आज भी अनजान है ज़माना।
न दौलत से, न महँगे उपहारों से,
न आसमान छूते आतिशबाज़ियों के नज़ारों से।
दीवाली का असली अर्थ तब समझ आएगा,
जब किसी उदास चेहरे पर मुस्कान लाएगा।
एक दीप उस घर में भी जलाना,
जहाँ कोई अपनों को याद कर रहा हो पुराना।
एक दीप उस दिल के नाम करना,
जिसने अँधेरों में भी उम्मीद का दामन न छोड़ा हो थामना।
आओ इस बार कुछ ऐसा त्योहार मनाएँ,
नफ़रत के अँधेरों को मिलकर मिटाएँ।
दीप तो हर साल जलते हैं घर-आँगन में,
इस बार इंसानियत भी जले हर मन में।
क्योंकि दीवाली केवल घरों को रोशन करने का नाम नहीं,
किसी के जीवन में उजाला भरने का पैगाम है।
— चिनु मिश्रा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X