मैं विजय लक्ष्य पर सवार हूँ
मैं एक ऐसा ही खुमार हूँ।
मौत की आँख में आँख डाल
खींच लेता हूँ, उसका खुमार।
मैं जीतता चलूँ सारा युद्ध मैदान
बढ़ाता चलूँ, अपने देश की शान।
मैं वही वीर उस्मान हूँ।
मैंने पाक की आँखों में आँख डाल
खींच लिए उनके प्राण।
पाक की नियति देखकर,
उनके शरीरों को भेदकर।
बचा ली अपने देश,
और सीमाओं की शान।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X