यह दुनिया है जो समंदर का पानी लगती है
कब किसी की हो सकी यह बेगानी लगती है
जिंदगी समझो तो दिन के उजाले में कंवल
शाम के बाद जो महके तो रात रानी लगती है
समझ सका न अब तक फलसफ़ा जिंदगानी का
हर एक पल की कोई न कोई कहानी लगती है
क़रीब जाने से बेरूखी ही हासिल होती
दूर अखित्यार किथा तो दीवानी लगती है
पास आने पर ही हकीक़त अंजाम लाती है
जब तक करीब आती नहीं सुहानी लगती है
सहूलियतें ज़माने कीं रसूख मिल भी जाए *वफ़ा"
बग़ैर सुकून के इन सभी में बेईमानी लगती है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X