आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उम्मीद की खींचतान

                
                                                         
                            उम्मीद की खींचतान
                                                                 
                            

टूटी हुई उम्मीदों को लेकर,
वह खाली पतीली चूल्हे पर चढ़ा देती है।
दो बच्चे हैं उनके सरोकार है,
उनका पेट है।
सरकार से उसकी विधवा पेंशन मिलती है।
पर महीने में 30 दिन होते हैं साहब।
सरकारी पेंशन तो 7 दिन तक चलती है।
23 दिन का तो बनवास रहता है।
हां उसने एक छोटी-मोटी नौकरी प्राइवेट स्कूल में कर ली है।
खर्चो के आगे प्राइवेट नौकरी का कद,
बहुत बौना है साहब।

मकान का किराया, गैस सिलेंडर ,बिजली का बिल,
राशन की उधारी।
उसकी उम्मीदों को तोड़ती रहती है।
शायद यही जीवन है।
इसी सोच में वह गुजरने वाले एक एक दिन,
के लिए अहसान मंद है।
जिंदगी में आवश्यकताओं की खींचतान ,
उसे रस्सी की तरह हर दिन खींचती रहती है।
-ब्रह्मानंद गुप्ता 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर