आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अवसर देती है पल्लवित और पुष्पित होने का।

                
                                                         
                            वह उनका माथा चूमकर,
                                                                 
                            
हो गया आश्वस्त।
उसने बचा लिया,
अपनी आकांक्षाओं को,
अपनी आशाओं को,
दुनिया के दर से,
दुनिया की बुरी नजर से ।

वह चाहता था कि,
उसकी अपनी आशा
बड़ी होकर प्राथमिक स्कूल की शिक्षक बने।
गरीबों के घर के अंधेरे को दूर कर सके।
उसकी आकांक्षा बड़ी होकर,
नर्स बने जिससे दुखी मानव को,
राहत की सांस दे सके।

वह अपनी बेटियों पर गौरवान्वित था।
इसकी कलियां खिलकर फूल बन गई,
एक शिक्षा की बगिया में,
जो तालीम से वंचित नवांकुरों को,
अवसर देती है पल्लवित और पुष्पित होने का।
दूसरी स्वास्थ्य के उपवन में।
दर्द में कराहते मनुष्य के पास
ममता का हाथ रखे,
बीमारी से लड़ते जीवन को
राहत की साँस दे।
जीवन के रंगों और खुशबू को,
महसूस करने का मौका देती है।
-ब्रह्मानंद
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
48 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर