आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

भरोसा तोड़ने वाले भरोसा दे रहे हैं

                
                                                         
                            ग़ज़ल
                                                                 
                            

भरोसा तोड़ने वाले भरोसा दे रहे हैं
हमेशा की तरह कुछ लोग धोखा दे रहे हैं

बहारों का किया वादा, ख़िज़ाँ लेकर के लौटे
हमें क्या चाहिए था वो हमें क्या दे रहे हैं

किसी के हाथ में पत्थर, कोई ख़ंज़र लिए है
वतन वाले वतन को यह भला क्या दे रहे हैं

ग़रीबों को मेरे आका बता क्या-क्या सज़ा दें
अभी तक भूख, डंडा, डर, दिलासा दे रहे हैं

न कोई था, न कोई है, न होगा कोई तुझ-सा
कई बैंगन ये हिटलर को भरोसा दे रहे हैं

हमारे घर पे नजरें टिक गयी हैं आज उनकी
हिफ़ाज़त के लिए जो घर में पहरा दे रहे हैं

बसाया था कभी जिनको मोहब्बत से नज़र में
चुराकर आँख का काजल वो चकमा दे रहे हैं

मुझे पत्थर, दुआ, गाली, किसी ने फूल भेजे
जहाँ वालों पे जो-जो था ख़ुदाया दे रहे हैं

वो वादे के कभी पक्के कहाँ थे जो अभी हों
कि झूठे लोग वादा फिर से झूठा दे रहे हैं

जड़ों को काटकर शाख़ों पे पानी डालकर वो
बग़ीचे को हरा रखने का जुमला दे रहे हैं

सुधर जाओ बुरे लोगो वगरना रोओगे फिर
सुधरने का तुम्हें हम एक मौक़ा दे रहे हैं

हिफ़ाज़त में वतन की जान दे दो, जान ले लो
तुम्हें ऐ "प्रेम" हम ये ख़ास ज़िम्मा दे रहे हैं
- पंडित प्रेम बरेलवी


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर