आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

विश्व शांति दिवस

                
                                                         
                            विश्व शांति दिवस
                                                                 
                            

सितंबर का महीना, तिथि इक्कीस,
मनाया जाता 'वर्ल्ड डे ऑफ पीस'।
संयुक्त राष्ट्र ने किया स्वीकृत,
सतत विश्व-विकास अधिकृत।

समग्र "सहजीविता" का विचार,
"विश्व शांति" का मूल आधार।
दे स्वच्छंद जीने की कला,
जैवमंडल का करता भला।

सीमाओं का कर रहे प्रसार,
साम्राज्यवादी मानसिक विचार।
बढ़ रहा नित्य आयुध-व्यापार,
निर्मित कर विनाशक हथियार।

खुला युद्ध का छद्म आयाम,
देकर आर्थिक 'प्रतिबंध' नाम।
बढ़े मनुष्य-मनुष्य में दूरी,
हर जंग संग ख्वाहिश पूरी।

राष्ट्रों को करना होगा अंगीकार,
विश्व शांति हेतु सम्यक आचार।
सहजीवन-सहभागी व्यवहार,
विश्व-बंधुत्व का बने आधार।

संयुक्त राष्ट्र स्वीकृत प्रतिवेदन,
सौहार्द-शांति का सबसे निवेदन
विश्व-बंधुत्व रहे परम उद्देश्य,
हर देश का, चाहे कोई भेष।

पृथ्वी, प्राणी, प्रकृति, सेवाएं,
अधिकतम निवेश विश्व में पाएं
शांति हेतु, युद्ध-कमी को समर्पित,
मानवीय मदद को यह दिन अर्पित।
-बिजय बहादुर तिवारी 
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर