आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

क्षितिज पार न जाने क्या होगा!

                
                                                         
                            मिलते जहाँ धरती और गगन,
                                                                 
                            
आभासी यह दृष्टि-विचलन।
है भूल-भुलैया कल्पना-प्रवर,
मानना मिलन अवनि-अंबर।
इस पार है भ्रम और तन्हाई,
क्षितिज पार न जाने क्या होगा!

दृष्टि-सीमा के उस पार,
बसता शायद अद्भुत संसार।
बाहरी दुनिया या अन्तर्मन,
दिखता जैसे हो कोई स्वप्न।
इस पार दर्द और रुसवाई,
क्षितिज पार न जाने क्या होगा!

मिलें शायद बिछुड़े स्वजन,
जिनकी बंदगी करते यह जन।
पौराणिक पुरुष या परिलोक,
या ऋषि जो रचते ऋचा-श्लोक।
इस पार अवशेष उनकी यादें,
क्षितिज पार न जाने क्या होगा!

अंतरिक्ष-वासियों का परिवार,
कर पाते गर उनका दीदार।
सूर्य-चाँद का पृथ्वी पर आना,
कितना होता होगा सुहाना!
इस पार नियमबद्धता, देयता,
क्षितिज पार न जाने क्या होगा!

भाईचारे का मिल जाता मंत्र,
विश्व-शांति का कोई यंत्र।
क्षितिज पार की मिलती छाया,
होती दूर व्यभिचार की माया।
इस पार सहिष्णुता का अभाव,
क्षितिज पार न जाने क्या होगा!
- विजय बहादुर तिवारी 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
51 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर