हम तो अनंत हैं, जिसका कोई अंत नहीं,
वादा करके वादाखिलाफी करते नहीं।
दोस्ती में कभी गद्दारी नहीं,
वफ़ा ऐसी कि हम बेवफ़ा नहीं।
मंज़िल पर नज़र टिकाए रहते हैं,
अपने ही ख्यालों में खोए रहते हैं।
कलम के सिवाय कोई साथी नहीं,
हमें छल-कपट की आदत नहीं।
हम तो भरेवा निवासी हैं,
सुंदर, भोले-भाले वासी हैं।
खाते हैं थोड़ा सा चटनी,
थोड़ा सा बासी।
मातृभूमि मेरा गौरव है,
किसानी मेरा वैभव है।
माथे पर तिलक सजाऊँगा,
मातृभूमि की सौगंध खाऊँगा।
न होने दूँगा तेरा मान कम।
सुबह-सवेरे खेतों पर जाते हैं,
हरेली पर सेवा में जुट जाते हैं।
आनंद-मंगल गीत हैं गाते,
दीवाली पर खुशियाँ मनाते।
-भुनेश्वर अनंत
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X