आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सारी जवानी गँवा दी कहने में इतनी-सी बात।

                
                                                         
                            कैसे बताऊँ दिल की बात,
                                                                 
                            
आती है मुझे शर्म।
चाहत की दरिया में कभी,
डूब न सका, फूटी मेरी किस्मत।

देखती रहती मुझे घूर-घूर के,
सारी जवानी निकल गई देख-देख के।
दिल की बात लबों पर न आई,
क्या कहूँ दोस्त, वो भूले न भुलाई।

सीने में दबा अरमान था,
कभी न कर पाया इज़हार-ए-मोहब्बत।
चाहत की डोर थामे बैठा रहा,
वो तो खुश है किसी और के संग।
हाय रे इश्क़, फूटी मेरी किस्मत!

एक दिन हुई थी मुलाकात,
कह दी मैंने दिल की बात।
कह दिया, मुझे बुढ़ापे में नहीं आई शर्म,
सारी जवानी गँवा दी कहने में इतनी-सी बात।

क्या कहता दोस्त, हो गया मैं शर्मिंदा,
दिल ने कहा, बेटा अब हो जा जुदा।
अब न हो सकेगी वफ़ा,
हो जा यहाँ से दफ़ा।

टूटते दिल को थामे निकल गया मैं,
पीछे से आवाज़ आई—
"आनंद! चाहती तो मैं भी थी,
पर तूने देर कर दी।"

मेरा दिल बोला—
बोगंबो खुश हुआ,
बुढ़ापे में इश्क़ हुआ!


 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
10 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर