काश मैं एक जादूगर होता
करता में एक ऐसा जादू
रोक देता कुछ लम्हों को
काश में एक जादूगर होता ।
समय के इस दौर में
मिलते लोग कुछ खाश है
मिल जाता है दिल ऐसे उनसे
लगते वो बड़े खाश है
रुक जाता उन्हीं लम्हों में
न बढ़ने देता उन लम्हे को
काश में एक जादूगर होता
रोक देता कुछ लम्हों को ।
चलते चलते टकरा जाते है कई
जिनसे जुड़ जाता है रिश्ता कुछ खाश
नहीं दिल करता जुदा होने का उनसे
काश में एक जादूगर होता
रोक देता कुछ लम्हों को ।
पर कहा चलता है जादू समय पर
रुकता ही नहीं वो कभी
चलते रहना ही लिखा है
रुकता कहा है ये कभी
इसीलिए में भर लेता हूं
कुछ लोगों को अपने दिलों में
कुछ लम्हों की अपनी यादों में और तस्वीरों में
गुजर जाता है समय जब
फिर याद करता हु में उन लम्हों को
काश में एक जादूगर होता
रोक देता कुछ लम्हों को
चलना नियति है हमारी
फिर भी रुकने का दिल करता है
मिल जाते है कुछ लोग ऐसे खास
जिनसे दूर होने से दिल डरता है
इसीलिए शायद कही ध्रुव ये सोचता है
की काश में एक जादूगर होता
रोक देता कुछ लम्हों को ।।।।
-भवेश मिश्रा 'ध्रुव'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X