जो देख पाता हूँ मैं ये आसमाँ, बादल और बारिश
आखिर हमने भी कभी छप्पर का फासला न रखा
हौसला मंजील की थी, रास्ता मालूम न था
तन्हा छाले छुपाता रहा , इसीलिए काफ़िला न रखा
तन्हाई का हुनर ऐसा, संग हीं सहारा बने
दरखतों को पुकारा , संगदिल का मसला न रखा
गुल, गुलिस्तां, गुलबदन, गुलफाम का ग़ुबार भी
आहिस्ता-आहिस्ता सरकता रहा, सिलसिला न रखा
सुना था मरहले ऐसे, दायरे ऐसे मंजरों के बहुत
भरोसा इस गजल का, फिर खुद का हौसला न रखा
--भाग्यमणि सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X