आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जहाँ समस्या है, वहाँ समाधान का साया है।

                
                                                         
                            जहाँ प्रश्न है, समस्या है,
                                                                 
                            
वहाँ समाधान का साया है।

अँधेरी इस दुनिया में हर इक,
सूरज अपना उजाला लाया है।

मुश्किलें आती हैं राहों में तो,
कदमों की ताक़त बढ़ती है।

हर इक उलझन की घाटी से,
राह नई कोई निकलती है।

रात अगर गहरी है भारी,
तो सुबह भी होगी सयानी।

हर रोने वाले आँसू के पीछे,
छुपी है हँसी की कोई कहानी।

मत घबराओ इन काँटों से,
फूल यहीं से खिलते हैं।

समस्याएँ तो बस बहाने हैं,
जहाँ हौसले और रास्ते मिलते हैं।

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर