आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वर्षा ऋतु में आखिर किसने वसंत भर डाला जी?

                
                                                         
                            दो सदियों का तिमिर मिटाता तेज प्रभा में आज अलग है
                                                                 
                            
चारों कोने सजे हुए है दृश्य सभा में आज अलग है
आज सभा का संबोधन न गोरों के मोहताज हुई है
इतना चमक रहा है भारत बात क्या जाने आज हुई है?

मुरझाए इस भारत को किसने जीवंत कर डाला जी?
वर्षा ऋतु में आखिर किसने वसंत कर डाला जी?

कल तक जिन अधरों में केवल कंपन भरी गुलामी थी!
और करों से पूजा होती अंग्रेजी महारानी की
महल,भवन,सचिवालय या रहते थे भव्य इमारत में
कहां गए वो गोरे अफसर भाग्य विधाता भारत के

इतनी बड़ी हुकूमत उनकी, किसने अंत कर डाला जी?
वर्षा ऋतु में आखिर किसने वसंत कर डाला जी

ये जो भीड़ खड़ी है इनपर अब तक लाठी नहीं चली
गोली खा जाते अब तक जो खड़े है खाते मूंगफली
ये जो बुढ़िया पूछ रही नेहरू से अपनी आजादी
कल तक ऐसा करती तो जाने कई चाबुक खा जाती

इन लोगों में यह साहस किसने अत्यंत भर डाला जी?
वर्षा ऋतु में आखिर किसने वसंत कर डाला जी?

चारों ओर सजावट ऐसी मानों है त्यौहार कोई
भूल गए क्या गोरे साहब के कोड़ों की मार सभी
बड़ी बड़ी कुर्सी पर सारे अपने वाले बैठे है
कल तक तो इन पदों पे सारे गोरे साहब रहते थे

भारत के लोगों का कद किसने अनंत कर डाला जी?
वर्षा ऋतु में आखिर किसने वसंत कर डाला जी?

अपने घर में दास बने थे सारे गोरे साहब के
एक लफ्ज़ भी निकले मुंह से तब तो इनकी शामत है..
कल तक ये जो उन साहब की घोड़ा गाड़ी खींचे थे
दबे हुए कुचलों जैसे उनके पैरों के नीचे थे

आज न जाने इनमें किसने लोकतंत्र भर डाला जी?
वर्षा ऋतु में आखिर किसने वसंत कर डाला जी?

- आदित्य कुमार
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
29 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर