मेरा जीवन
कालरात्रि है मेरे जीवन में,
है घुप्प अंधेरा मेरे जीवन में।
है नीरवता का फेरा मेरे जीवन में,
है मरूस्थल का डेरा मेरे जीवन में।
है पतित रहा न यौवन मेरे जीवन में,
है अंधकार सा सावन मेरे जीवन में।
है घनघोर पीडाओं का वन मेरे जीवन में
पीव शेष बचा न तन मन धन मेरे जीवन में।
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X