आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

माँ

                
                                                         
                            वो ईश सी तस्वीर तेरी माँ
                                                                 
                            
जीती जागती हक़ीक़त मेरी
प्रेम की सूरत, त्याग की मूरत।

तन मन में प्यार भरा माँ
धैर्य करुणा का सागर
तुम ही नींव धरा की माँ।

खड़ा धरा पे ये जग
जिस ममता की छाँव में
रहता है ये जग
सुख दुःख की धारा में।

हर पीड़ा को सहन किया
सुख आँचल में भर के
हमें फूलों सा उपहार दिया।

जीने का हमें सत्मार्ग बताया
धूप छाँव में तप कर के
भविष्य का सपना पूर्ण कराया।

तुम घर आँगन की माली हो
अपने बगियों की फुलवारी हो
माँ के ऋण से मुक्त नहीं संसार
उसके ही आशीर्वाद से घर संसार।

जला दी अस्थियाँ जिसने
स्वयं को मिटाकर
कर दिया समर्पण उसने
अपनी ही ममता पर।

नील गगन के तरो मे
चमकता है माँ त्याग तुम्हारा
स्वर्ग से भी ऊँचा हैं
स्थान तुम्हारा माँ ॥

-मीरा त्यागी

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर