वीर धरा यह
कांप उठी
हर कालखंड में
सिहर रही
इसकी मनोव्यथा को
मिलकर तुम सुलझाओ
चलो अब तो पेड़ लगाओ
चलना मुश्किल अब एक पग है
भट्ठी में तपता सारा जग है
कोशिश करो जी जान से तुम
एक बार तो इसे बचाओ
चलो अब तो पेड़ लगाओ
शाखों पे किसकी झूलोगे
फल खाकर किसके फूलोगे
इस वातावरण संतुलन के
आसार ही न मिटाओ
चलो अब तो पेड़ लगाओ
जल का कहीं निशान नही
मारा-फिरता है किसान कहीं
हरित क्रांति का प्यारा परचम
तुम फिर एक बार लहराओ
चलो अब तो पेड़ लगाओ
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X