रूठा हुआ मन, चुपचाप बैठा,
भावनाओं की नदी में कहीं गहरा बहता।
शब्दों की दुनिया उससे दूर हुई,
हर मुस्कान जैसे अधूरी हुई।
न बातें अब रंग लाती हैं,
न यादें कोई गीत सुनाती हैं।
वो खामोशी में कुछ कहता है,
पर कोई भी उसे न समझता है।
दर्द छुपा है उसकी नज़रों में,
सपने बिखरे हैं खुली गलियों में।
कोई हाथ बढ़ाए, यही चाह है,
उसके टूटे दिल की बस यही राह है।
कभी हँसता था, अब रोता है,
अपनों से भी अब खोटा है।
रूठा हुआ मन बस यही पुकारे,
"कभी तो कोई मेरा हाल भी विचारे।"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X