समुद्र के तूफ़ानों को फिर भी देखा जा सकता है,
लहरों का शोर सुना जा सकता है,
पर मन के तूफ़ानों की कोई आवाज़ नहीं होती,
वो भीतर ही भीतर सब कुछ तोड़ देते हैं।
दर्द को यदि पूछना पड़े तो मत पूछो,
अगर महसूस कर सको तो गले लगा लो,
कभी वो चुप्पी में भी रोते हैं,
कभी मुस्कान में भी आंसू छुपाते हैं।
मन का बोझ हल्का नहीं होता सवालों से,
हल्का होता है अपनत्व की छांव से।
किसी का हाथ थाम लेना ही काफी है,
कि वो टूटकर भी संभल जाए।
शब्दों से नहीं, एहसास से जुड़ो,
कभी किसी के लिए मौन भी दुआ बन जाता है।
अधूरी कहानियाँ पूरी नहीं होती शब्दों से,
पूरी होती हैं सच्चे स्पर्श और प्रेम से।
- अनूप कुमार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X