वो खुश हो रहे हैं हमें गिराकर,
हँस रहे हैं अपनी ही चाल चलाकर,
उन्हें क्या खबर, ये खेल है अजीब,
खुद ही फँसेंगे वो जाल बुनाकर।
हम तो गिरकर भी संभल जाएंगे,
हर ठोकर से और निखर जाएंगे,
जो खोद रहे हैं राह में गड्ढा,
कल उसी में खुद उतर जाएंगे।
समय सबको आईना दिखाता है,
कर्मों का फल जरूर लौटाता है,
आज जो कर रहे हैं दूसरों के साथ,
कल वही उनके पास वापस आता है।
इसलिए ना घबराओ, ना रोओ तुम,
अपने हौसले को मत खोओ तुम,
जो गिराने चले हैं तुम्हें आज,
कल उनकी कहानी पर हँसोगे तुम।
-अनूप कुमार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X