तुम्हें लगता है तुम होशियार हो,
सामने वाला जैसे कुछ जानता ही नहीं,
पर सच ये है ऐ दोस्त,
वो चुप है… क्योंकि वो तुम्हारी इज़्ज़त करता है यहीं।
हर बात पर जीतना ही समझदारी नहीं होती,
हर चुप्पी हार की निशानी नहीं होती,
कभी-कभी खामोशी में भी
इंसान की असली कहानी होती।
तुम समझते हो उसे उल्लू बना रहे हो,
हर बात में उसे हरा रहे हो,
पर आईना जब सच दिखाएगा,
तब समझोगे खुद को ही सजा रहे हो।
अनूप कहता है सुनो ज़रा,
घमंड का ये खेल छोड़ दो,
जो साथ हैं तुम्हारे आज,
उनकी कद्र करना सीख लो।
क्योंकि वक्त जब करवट लेता है,
तो हालात बदल जाते हैं,
जो चुप थे आज तक,
वो भी सच खुलकर बता जाते हैं।
याद रखो ये छोटी सी बात,
इंसानियत सबसे बड़ी पहचान है,
जो दूसरों को छोटा समझे,
वो खुद कितना छोटा है — यही उसकी असली पहचान है।
-अनूप कुमार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X