आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चार शिक्षक

                
                                                         
                            चार शिक्षक जब मिले,
                                                                 
                            
मिलकर यूँ खिले जैसे
भँवरे को फिर फूल मिल गया हो,
हँसी की हल्की लहरों में
बीता हुआ हर उसूल मिल गया हो।

बैठे पेड़ की छाँव तले,
यादों का पिटारा खोल दिया,
किस्सों के रंग बिखेरते हुए
बीते कल को फिर से बोल दिया।

पहला बोला—
"अरे, वो भी क्या दिन थे प्यारे,
जब स्कूल में अनुशासन के
कड़े हुआ करते थे धारे,
माता-पिता खुद कहते थे—
'गुरुजी, बच्चा अगर शरारत करे,
तो छड़ी से राह दिखाना,
इसे सही इंसान बनाना।'"

दूजा हँसकर बोला—
"अब तो हाल बदल गया है,
बच्चा थोड़ा सा डाँट दो,
तो घर तक सवाल गया है,
माता-पिता आँख दिखाते हैं,
जैसे हमने कुछ गलत किया हो,
शिक्षा का अर्थ बदलकर
सिर्फ नंबरों में सिमट गया हो।"

तीसरा धीरे से बोला—
"बदलाव समय का नियम है,
हर युग का अपना ही क्रम है,
पर गुरुओं का कर्तव्य वही है, ज्ञान देना ही धर्म है।
डर से नहीं, समझ से अब राह दिखानी होगी,
प्यार और धैर्य के संग नई कहानी लिखनी होगी।"

चौथा मुस्काकर बोला—
"सही कहा तुमने साथी,
अब छड़ी नहीं, शब्द चलेंगे,
मन से मन के तार जुड़ेंगे,
बच्चों को समझना होगा,
उनके संग हमें भी बढ़ना होगा।"

चारों शिक्षक फिर हँस पड़े,
विचारों का दीप जला,
पुराने अनुभवों के संग
नए युग का संकल्प पला।

फिर बोले एक स्वर में सब—
"समय चाहे जैसा आए,
गुरु का धर्म न बदल पाए,
ज्ञान, प्रेम और मार्गदर्शन
सदा ही जग को राह दिखाए।"

चार शिक्षक जब मिले,
मिलकर यूँ खिले,
जैसे शिक्षा के आँगन में
फिर से उजाला खिल गया।
-अनूप कुमार
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर