क्यों सच हमसे छुपाया जा रहा है
ये क्या किस्सा सुनाया जा रहा है
क्यों कह कर चाँद की तस्वीर इसको
तेरा चेहरा दिखाया जा रहा है
जहां से मैं अभी बचकर हूं निकला
वहीं वापस बुलाया जा रहा है
क्यों दुनिया के झमेले में यहां फिर
तू अपना सर खपाया जा रहा है
जो रिश्ता मर चुका कब का मेरी जां
उसे फिर क्यों निभाया जा रहा है
क्यों उसका ज़िक्र कर-करके यूं यारों
ये मेरा दिल जलाया जा रहा है
थे हम बुनियाद इस घर के मगर क्यों
हमें घर से भगाया जा रहा है
जिसे ज़ाहिर कराना था सभी पर
क्यों उस सच को छुपाया जा रहा है
भुलाकर रिश्ते-नाते, प्यार सबकुछ
यहां पैसा कमाया जा रहा है।
-अनमोल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X