उर्वरता से भरपूर
पूरी क्षमता से भरपूर
है माटी मुजफ्फरपुर की
बातें मैं करता नहीं दूर की
लीची,आम से भरपूर
अमरूद,जामुन से भरपूर
साग,सब्जी से भरपूर
फल फूल से भरपूर
कविता, कहानी से भरपूर
नाटक, उपन्यास से भरपूर
कवियों का शहर
साहित्यकारों का शहर
पत्रकारों का शहर
कलाकारों का शहर
'सहज कुमार' का शहर
क्रांतिकारियों का शहर
स्वतंत्रता सेनानियों का शहर
बलिदानियों का शहर
शिक्षकों,चिकित्सकों का शहर
है प्यार से भरपूर
मेरा प्यारा मुजफ्फरपुर
मेरा राजदुलारा मुजफ्फरपुर
है सितारा मुजफ्फरपुर
है हिंदी भाषियों का शहर
है बज्जिका भाषियों का शहर
है भोजपुरी भाषियों का शहर
मेरे मन का तारा मुजफ्फरपुर
मेरा ध्रुवतारा मुजफ्फरपुर।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X