आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उत्तरप्रदेश, बिहार, हिंदुस्तान

                
                                                         
                            हमारे बिहार और उत्तरप्रदेश में आओ
                                                                 
                            
लिट्टी चोखा,लीची,आम,अमरूद खाओ
हमारे हिंदुस्तान के गुन गाओ
ऐसा देश अनोखा मिलेगा नहीं सारे संसार में
आओ हमारे यू. पी.,बिहार में
आओ हमारे राजस्थान में
वीरों के जन्म स्थान में
राणा शिवा चौहान
जैसे वीर बलवान
मिलेंगे नहीं कहीं
घूम लो पूरी मही
बलिया में सत्तू,चोखा लिट्टी है
मुजफ्फरपुर में मीठी लीची है
गया पावन स्थान है
बलिया में भृगु स्थान है
बैरिया में आम अमरूद जामुन का भंडार है
हमारा हिंदुस्तान हीरा सोना चांदी का आगार है
हमारे शेर जब दहाड़ते हैं
शत्रु उल्टे पांव भागते हैं
हमारा हिमालय हमें सुरक्षा देता है
हमारे काश्मीर के सामने स्वर्ग शीष झुका लेता है
हमारे हिमालय से निकलती गंगा यमुना है
देश हमारा विश्व का एक नमूना है
हमारे हिंदुस्तान में बहुत विभिन्नता है
तो भी हमारे हिंदुस्तान में गजब की एकता है
हमारे हिंदुस्तान में भाषाओं की भरमार है
हमारे हिंदुस्तान में जातियां हजार हैं
हैं धर्म संप्रदाय कितने क्या बताऊं?
बस एक अनोखी बात बताऊं
हम सबमें आपस में बहुत प्यार है
हमारी एकता में छुपी शक्ति अपार है
हमारा एक भारत है
हमारा नेक भारत है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर