जहां जनक जी राज किए
जहां वज्जि,लिच्छवी राज किए
जहां मौर्य और गुप्त वंश राज किए
जहां राजा हर्षवर्धन राज किए
अठारहवीं शताब्दी में शहर जो बना
1875 में जिला जो बना
खुदी राम,प्रफुल्ल चाकी ने साहस जहां दिखाया
किंग्स फोर्ड के बग्गी पर जम कर बम बरसाया
1920 में गांधी बाबा जहां आए
यश कीर्ति अथाह वे जहां पाए
शहर वही मुजफ्फरपुर कहलाए
है जो शाही लीची की नगरी
है जो आम अमरूद की नगरी
छलके जहां साहित्य की गगरी
छलके जहां संस्कृति की गगरी
है जो व्यापार की राजधानी
है जो व्यवहार की राजधानी
है जो शिक्षा दीक्षा की राजधानी
मिले जहां जहान को दाना पानी
सूता पट्टी है जहां
जिसे जाने जहां
मेरे दिल के जो करीब है
जहां बाबा नाथ गरीब हैं
जो हिंदुस्तान का कोहिनूर है
वह मेरे प्यारा,दुलारा मुजफ्फरपुर है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X