आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

भारत मां के लाल को भूल गए

                
                                                         
                            गांधी जी के
                                                                 
                            
चक्कर में
नेहरू जी के
चक्कर में
भारत मां के लाल को भूल गए
हम उन सबको भूल गए
जो फांसी पर झूल गए
आजादी हम पा गए
आजाद देश कहा गए
अब याद क्यों करें हम उन दीवानों को?
उन अमर वीर जवानों को
दो अक्तूबर जब आता है
गांधी का जन्म दिन मनाया जाता है
गांधी जी के प्रतिद्वंद्वियों को भूलाया जाता है
गांधी जी के विरोधियों को भूलाया जाता है
गांधी जी के विचारों के विरोधी थे कौन?
क्या इतिहास आज तक है मौन?
क्यों इतिहास आज तक है मौन?
अंबेडकर,भगतसिंह,बोस थे कौन?
क्या उनका व्यक्तित्व है/था गौण?
गांधीजी के सामने कौन टिक सकता है?
क्या सच्चा इतिहास कोई पुनः लिख सकता है?
गांधी जी का नाम लेकर
अपने नाम के आगे " गांधी" जोड़ कर
चुनाव जीता जा सकता है
सरकार बनाया जा सकता है
गांधी जी के समाधि स्थल पर
शीष झुका कर, पुष्प चढ़ा कर
अखबार में फोटो छपवा कर
जनता के नजर में नायक बना जा सकता है?
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
45 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर