कभी मेरे बलिया में आइए
लिट्टी चोखा चटनी खा कर जाइए
और सारे व्यंजनों को भूल जाइए
कभी रूनीसैदपुर में आइए
और बालुशाही खा कर जाइए
कभी मेरे मुजफ्फरपुर में आईए
शाही लीची लेकर जाईए
कभी थावे(गोपाल गंज)मंदिर आइए
गौरीशंकर का पड़किया खाइए
और सारी मिठाईयों को भूल जाइए
कभी रामगढ़ (बलिया)की टिकरी खाइए
बड़ी बड़ी मुलायम टिकरी खाइए
और सराहिए।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X