आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज हिंदी दिवस है

                
                                                         
                            आज हिंदी दिवस है,
                                                                 
                            
दे रहें हैं लोग अंग्रेज़ी में बधाई,
इधर मुझे मुंशी प्रेमचंद, मैथिलीशरण गुप्त
और सुमित्रानंदन पंत की याद आई;

थोड़ी ब्रज भाषा, थोड़ी खड़ी बोली,
थोड़ी बुंदेली की सुगंध आई,
आज हिंदी दिवस है,
दे रहें हैं लोग अंग्रेज़ी में बधाई;

कुछ हरियाणवी, कुछ मारवाड़ी,
कुछ गढ़वाली और कुमाऊनी की लहर सी आई,
आज हिंदी दिवस है,
दे रहें हैं लोग अंग्रेज़ी में बधाई;

ज़रा अवधी, ज़रा मागधी,
ज़रा मैथिली और भोजपुरी की महक सी आई,
आज हिंदी दिवस है,
दे रहें हैं लोग अंग्रेज़ी में बधाई;

घाघरा और चोली, माथे पे बिंदी,
कुछ पायल और चूड़ी की खनक सी आई,
आज हिंदी दिवस है,
दे रहें हैं लोग अंग्रेज़ी में बधाई;

गुजिया और मठरी, समोसे , कचौड़ी,
हलवा और पूरी की खुशबू सी आई,
आज हिंदी दिवस है,
दे रहें हैं लोग अंग्रेज़ी में बधाई;

लौकी की बर्फी, बेसन के लड्डू,
गरमा गरम जलेबी मुँह में पानी लाई,
आज हिंदी दिवस है,
दे रहें हैं लोग अंग्रेज़ी में बधाई;

संत कबीर के दोहे, संत तुलसी के रामचरितमानस
और संत मीराबाई के भजन की ध्वनि सी आई,
आज हिंदी दिवस है,
दे रहें हैं लोग अंग्रेज़ी में बधाई;

बनारस की घाटी, हरिद्वार, ऋषिकेश ,
गंगा में होती हर पाप की धुलाई,
आज हिंदी दिवस है,
दे रहें हैं लोग अंग्रेज़ी में बधाई;

आज हिंदी दिवस है,
क्यूँ न हम दें हिंदी में बधाई,
आद हिंदी दिवस है, सभी देशवासियों को
बहुत बधाई हो बधाई।

- अनीता स्रीनिवासन कुमार
 
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर