आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेले में- वो पुरानी कठपुतली के खेल की यादें

                
                                                         
                            मेले में — वो पुरानी कठपुतली के खेल की यादें
                                                                 
                            

मेले में फिर आज सजे हैं,
रंग-बिरंगे छोटे-छोटे संसार,
झूले, गुब्बारे, चूड़ी की खनक,
और मिट्टी की सौंधी-सी बहार।

भीड़ के उस शोर में जाने,
कानों में कुछ बोल पड़ा,
कहीं दूर से ढोलक बाजी,
मन बचपन की ओर चला।

एक कोने में वही पुराना,
कठपुतली का खेल सजा था,
लकड़ी की छोटी-सी गुड़िया में
जाने कितने जीवन बसा था।

डोर हिली तो राजा नाचा,
रानी ने घूँघट सरकाया,
विदूषक ने हँसा-हँसाकर
सारा मेला गुदगुदाया।

हम बच्चों की आँखों में तब
एक अलग ही दुनिया होती,
काठ की गुड़िया जीवित लगती,
हर कहानी अपनी होती।

न मोबाइल था, न स्क्रीन कोई,
न आभासी रंगों का संसार,
कुछ पल का वह सादा जादू
कर देता था मन को गुलज़ार।

आज मेले तो बहुत सजते हैं,
पर वह बचपन कहाँ से लाएँ?
कठपुतली की डोरें ढूँढ़ें,
या अपनी यादों में जाएँ?

समय की डोर खींचता रहता,
पात्र बदलते जाते हैं,
पर मेले की उन गलियों में
बचपन अब भी मुस्काते हैं।

कभी मिले जो वही कठपुतली,
तो ठहरूँगी पल दो पल,
शायद डोर पकड़कर फिर से
बचपन नाचे मेरे संग चल।
-अनिता चतुर्वेदी 'मनस्वरा'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर