जख्म खुलने से कौन डरता है
दर्द कुछ आहिस्ते उभरता है
दिल से क्या गया देखा नहीं
ऐसे अरमान भी निकलता है
मैं तवज्जो जरा करता भी नहीं
अब भी वो देर तक संवरता है
ऐसे निकला पुरानी यादों से
चांद बादल से ज्यों निकलता है
देर तक रोशनी न दे शायद
जलते जलते दिया लरजता है
अभी जिंदा हूं ऐसा लगता है
अभी सीने में कुछ धड़कता है
दिल जलाके भी उजाले न मिले
अब ये जलता नहीं सुलगता है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X