दिल लगाये रहने की कोई वजह भी नहीं
राह में दूर तलक कोई रहगुज़र भी नहीं
शुष्क आंखों से देखा करते हैं मंजर सारे
कोई अफसोस नहीं,चेहरा चश्मतर भी नहीं
बैठ आखिर गए हम भी किसी ठिकाने पर
कोई उम्मीद क्या भटकना दर बदर भी नहीं
हर नसीहत को हमने ऐसे दर किनार किया
अब किसी बात का होता बहुत असर भी नहीं
दूर दूर तक वही सुनसान रास्ता है, नजर
अब इधर उठती है वैसे कोई नजर भी नहीं
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X