आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

और भी चीजें कुछ अच्छी थीं

                
                                                         
                            हर बेताबी बहुत बुरी थी
                                                                 
                            
कितनी नजरें झुकी हुई थीं
धुआं जहां से उठते दिखा
आग वहीं पर लगी हुई थी
हर धड़कन तूफान बनी थी
साँसें जैसे थमी थमी थीं
अपने मन के खलल थे सारे
कहीं तो कोई कमी नहीं थी
देखो अब तूफान थमा है
चीजें क्या पहले ऐसी थीं
हम खुद को पहचान न पाए
यूं जीने की होड़ लगी थी
जख्म मिले शायद भर पाएं
तब कोई दुनिया उजड़ी थी
दूर से मैं सब देख रहा था
कितनी वारदात हुई थी
फूल,समंदर,खुशबू, शबनम
और भी चीजें कुछ अच्छी थीं
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
35 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर