आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चंद पत्तियों की खातिर

                
                                                         
                            चंद पत्तियों की खातिर आँसू न यूँ बहाइये,
                                                                 
                            
है आपका समय तो कुछ पेड़ ही लगाइये,
टुकड़ो में नहीं पलते सपनें सुनहरे कल के,
हमको तो जान पड़ते आप आदमी कम अकल के,
कुछ झाड़ियों की खातिर करते हैं आप धरना,
कुछ लोग काटते हैं सबको पड़ेगा भरना,
हैं पेड़ भी जरूरी हमको है ये समझना,
सब पीढ़ियों की खातिर हमको पड़ेगा लड़ना,
जो पेड़ काटते हैं उनको है ये समझना,
चंद कौड़ियों की खातिर उजड़ा है चमन अपना,
जिसके लिए जतन से देखा था हमने सपना,
सब हो गया पराया दिखता न कोई अपना,
टुकड़ो में जी रहे हैं टुकड़ो में न बिताइये,
है आपका समय तो कुछ पेड़ ही लगाइये।

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर