उमर चार दिन की बिताने को आये
था कुछ जो पिछला चुकाने को आये
रहन कुछ दिनों की है इस जहां में
दिन एक मुकर्रर को जाने को आये
यही फूल हैं जो खिले थे अभी तक
हुई शाम और मुरझाने को आये
सुने दास्ताँ एक वो ही तो सब की
दुनियाँ उसी को सुनाने को आये
लब पर तबस्सुम को देखो थिरकते
बच्चे को परी जब सुलाने को आये
आलोक घोले शहद कोई जैसे
तराना जेहन में गुनगुनाने को आये
-आलोक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X