है प्रेम ही तो बिछना सिखाता
गगन को धरवि से लाकर मिलाता
बूँदें सुधा की टपकतीं हृदय में
मुस्कान बन यह नयन में समाता
हिलें नाम लेने को लब किसी का
भरे खुशबुओं से ये मन का अहाता
रमा श्याम सुंदर में मीरा का अंतर
नजर उसको दूजा नहीं कोई आता
बहुत सांकरी है गली प्रेम की यह
कबीरा मगन धुन में अपनी ये गाता
चले प्रेम के बल ये सारा ज़माना
आलोक है प्रेम ही तो विधाता
-आलोक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X