सितारे जो रातों में निकलते हैं
दिन में धूप का रूप लेके पिघलते हैं
उसने पहचानना बंद कर दिया है
दिन शायद सभीके बदलते हैं
जो जमीन जी भरकर तपती है
पानी के सिक्के उसी पर उछलते हैं
मैकदे में मैकशों को देखो
राज बहुत गहरे उगलते हैं
सर के ऊपर पानी चला जाता है तो
एक दिन हम हाथों को मलते हैं
समय ने उन्हीं की कदर करी है
जो सदा समय के संग चलते हैं
किसी पालने से कम भी नहीं ये
आलोक के ख्वाब इन नयनों में पलते हैं
-आलोक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X